सोमवार, 29 अक्तूबर 2012

किशोरों के कमरे में सजाइए सपने / डा. अनुजा भट्ट

यदि सपनों की बात करें तो किशोरों के दुनिया सबसे बड़ी है। कहा जाता है कि वह तो जागते हुए भी सपने देखते हैं और उन सपनों में वह किसी से कोई समझौता नहीं करते। वह हर चीज को चुनौती के रूप में लेते हैं। ऐसे में जब हमें अपने किशोर बच्चों का कमरा सजाना हो क्या करें? हम उनके सपनों के रंग बुने। ऐसे रंगों को महत्व दें जो उनके भीतर की ऊर्जा, हस्तक्षेप पसंद न करने के उनके स्वभाव से मेल खाए। आजकल इंटीरियर डिजाइनर किसी भी घर और कमरों की सजावट से पहले उसमें रहनेवाले का मनोविज्ञान जानना चाहते हैं। माता-पिता चाहते हैं कि वह समाज की मान्यताओं का पालन करे। ऐसे में यह एक अच्छी खबर हो सकती है कि रंगों के मेल ने किशोरों के सपने और माता-पिता की भावनाओं दोनों को एक जगह ला दिया है। रचनात्मकता और आपकी बातचीत के जरिए यह राह आसन हो गई। क्या है टीन बैडरूम कलर थ्योरी? सबसे पहले आपको रंग योजना और रंगों के चक्र को जानना होगा। आपके लिए यह एक उपयोगी उपकरण होगा। जिन दुकानों पर कलर पेंट मिलता है वहां यह आसानी से मिल जाएगा। पीला, लाल, नीला यह तीन रंग प्राथमिक रंग हैं। नारंगी, हरा और बैगनी द्वितीयक रंग हैं। इंटीरियर डिजाइनर से पहले आपको रंगों के ये मेल ध्यान मे रखना है। घर तो आपका है ना। अब कुछ और काम की बातें। जैसे जैसे आप रंगों के इस चक्र को घुमाएंगे उसके सामने रंग आते जाएंगे जैसे लाल के सामने हरा। अगर आपका विरोधाभासी रंग देखने हंै तो वह भी आपको इस चार्ट के जरिए दिखाई देंगे। विरोधाभासी रंग योजना में कमरा बड़ा होने का आभास देता है और देखने में अच्छा लगता है। लेकिन जब हम समान रंग का प्रयोग करते हैं तो यह रंग निश्ंिचतता का अहसास कराते हैं। लेकिन जब तीन रंगोंं का मेल कराया जाता है, जैसे नीला, हरा, पीला तो यह बहुत रुचिकर लगता है। रंग और तापमान का ख्याल रखना भी जरूरी है। पीला, नारंगी और लाल गर्मी का अहसास कराते हैं। सफेद, हरा, नीला और बैगनी जैसे रंग ठंडक का अहसास कराते हैं। समान रंग आपके मजबूत इरादों को सफल बनाते हैं। अधिकांश इंटीरियर इस बात पर सहमत हैं कि घर की रंग योजना में तीन से ज्यादा रंगों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। यह तय कर लें कि आप विरोधाभासी रंग चुनेंगे, समानधर्मी रंग चुनेंगे या फिर तीन रंग। प्राथमिक रंग तीन दीवारों पर, दूसरा रंग चौथी दीवार पर खास रंग कमरे की अन्य आवश्यक चीजों पर। नए ट्रेंड में काफी के साथ टील- का चलन है क्योंकि यह रंग आराम, एकांत का अहसास कराता है। टील आधुनिकता का अहसास कराता है। किशोरों को यही तो चाहिए आखिर उनको सपने देखने हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें